24 News Udpate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। हुमड़पुरम में 18 हजार दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज प्रतिनिधि सभा का महाधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें समाज के 72 गांवों के प्रतिनिधियों, सेठों एवं अध्यक्षों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, सामाजिक विकास और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। महाधिवेशन की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने की। समाज के प्रवक्ता मुकुल भुत्ता एवं प्रदीप सेठ ने बताया कि महाधिवेशन के तहत राजस्व विभाग में कार्यरत समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष सेमिनार भी आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी सहित अन्य राजस्व कार्मिकों का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में विमिषा जैन, मौसम जैन, अशोक जैन (तहसीलदार), अर्चित मेहता, विनम्र जैन, हर्षद पंचोरी, सुरेश देवड़िया, कांतिलाल शाह, जिनेश शास्त्री एवं कांतिलाल जैन शामिल रहे। महाधिवेशन में सौरभ शाह, केसरीमल खोड़निया, अशोक जैन, मनोहर जैन, राजेंद्र दोसी, बसंतलाल सर्राफ, इंद्रमल जैन, मोहनलाल पिंडारमिया एवं चांदमल खोड़निया ने समाज में शिक्षा, संगठनात्मक एकता और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव साधना कोठारी एवं ऋषभ शाह ने किया।इस अवसर पर होकमचंद जैन, अशोक जैन, निलेश संघवी, प्रमोद शाह, सुमतिलाल सरिया, विनोद दोसी, कल्पित कोठारी, अभिषेक जैन, सौरभ जैन, निकुंज शाह, होकमचंद शाह, सुरेन्द्र जैन, ऋषभ जैन, धनपाल शाह, कौशल्या सरैया, नैना डगारिया, रीता सेठ, सीए रजत जैन, गोवर्धन जैन, शरद बोबड़ा, नीरज संघवी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation के.पी. सिंह चौहान बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के डूंगरपुर जिलाध्यक्ष गोमती-खरका नदियों में बढ़ा बहाव, जयसमंद झील में शुरू हुई पानी की आवक