24 News Update सलूंबर। सलूंबर जिले के सेरिया उमरिया फला निवासी तेजाराम मीणा ने अपनी बेटी पुष्पा मीणा की मौत को सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे हत्या करार दिया है। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।ज्ञापन में तेजाराम मीणा ने आरोप लगाया कि पुष्पा की शादी लकापा निवासी नाथूलाल से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। उनका दावा है कि पहले भी मारपीट कर पुष्पा को घर से निकाल दिया गया था और ₹1 लाख की मांग की गई थी। समाज की समझाइश के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन कथित उत्पीड़न जारी रहा।तेजाराम मीणा के अनुसार 16 जुलाई को ससुराल पक्ष से फोन कर पूछा गया कि क्या पुष्पा हर आई है। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसका शव राणापूंजा चौक के आगे बांसवाड़ा रोड पर मिला है। पिता का आरोप है कि अस्पताल की मोर्चरी में शव पर कई चोटों के निशान दिखाई दिए, जिससे उन्हें आशंका है कि पहले हत्या की गई और बाद में मामले को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। तेजाराम मीणा का कहना है कि उन्होंने शुरुआत से ही हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व प्रधान देवीलाल, रोडिलड़ी सरपंच कालूलाल, पूर्व सरपंच रमेश, एडवोकेट रमेश डामोर, लक्ष्मीलाल, लालूराम, शंकर अहारी, जगदीश दायमा, दीपक बरगोट सहित सेरिया, आघाटिया, प्रतापुरा, आजादपुरा, मिनवाड़ा और टोडा गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से सलूम्बर में आरटीओ सेवाएं ठप, लाइसेंस-वाहन पंजीयन सहित सभी कार्य प्रभावित अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र पायल की कार्रवाई सवालों के घेरे में, जांच के बाद बाद कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल!!