24 News Update सलूम्बर, 24 जुलाई। राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का असर अब सलूम्बर जिले में भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, फिटनेस, नवीनीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और प्रवर्तन से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह बंद रहे। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं विभाग के राजस्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
यह कार्य बहिष्कार जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक नवल किशोर मीणा के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में किया जा रहा है। परिवहन निरीक्षकों का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिला परिवहन अधिकारी विपिन माहेश्वरी ने बताया कि राज्य संगठन के निर्देशानुसार जिले में सभी नियमित आरटीओ सेवाएं फिलहाल स्थगित हैं। इसके चलते ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन और प्रवर्तन से संबंधित कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
परिवहन निरीक्षक राजेश पाठक ने कहा कि हड़ताल के कारण विभाग को प्रतिदिन राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं परिवहन यातायात सलाहकार राजेंद्र पंडिया ने बताया कि सेवाएं बंद रहने से आम नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
हड़ताल के चलते फिलहाल जिला परिवहन कार्यालय का सामान्य कामकाज प्रभावित है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा, जिससे सेवाएं बहाल होने में अभी समय लग सकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading