24 News update छत्तीसगढ़। जशपुर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा के प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (52) पर स्कूल की महिला व्याख्याता और एक महिला कर्मचारी ने यौन शोषण और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।कमरे में बंद कर की अश्लील हरकतआरोप है कि 15 अगस्त की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद जब सभी स्टाफ घर जा चुके थे, तभी प्राचार्य ने महिला कर्मचारी को कमरे में अकेला पाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर महिला को धमकी भी दी।लगातार करता था छेड़छाड़महिला कर्मचारी और व्याख्याता ने पुलिस को बताया कि प्राचार्य लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। बिना काम के कॉल करता, आपत्तिजनक बातें करता और अक्सर अश्लील कमेंट करता था। आरोप है कि प्राचार्य कहता थाकृ “किसे किस करूं, किसे विस करूं, किसे आई लव यू कहूं।”पीड़ा सहकर आखिरकार दर्ज कराई रिपोर्टमहिला शिक्षकों ने बताया कि भय और लोकलाज के कारण वे चुप रहीं, लेकिन लगातार मानसिक उत्पीड़न झेलने के बाद उन्होंने स्टाफ मीटिंग में मामला उठाया और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाईबगीचा पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार बरला के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75(1)(पअ) और 79 के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने प्राचार्य की हरकत को “गंभीर और निंदनीय” बताते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मस्जिदों से गाज़ा के नाम पर फंड जुटाकर उड़ाई ऐश, तीन साथी फरार, पीएम मोदी के दौरे से पहले अहमदाबाद में सीरियाई युवक गिरफ्तार सुभाषनगर से पासपोर्ट सेवा केंद्र “TATA-बाय-बाय गया….”, उदयपुर से विश्वासघात, शतुर्मुर्ग बने जन प्रतिनिधि, जनता को लगा करोड़ों का चूना, नगर निगम मूकदर्शक