Site icon 24 News Update

सरकारी स्कूल प्राचार्य कमरा बंद कर बोला-किसे किस करूं, किसे कहूं आई लव यू…..महिला कर्मचारियों की शिकायत पर गिरफ्तार

Advertisements

24 News update छत्तीसगढ़। जशपुर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा के प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (52) पर स्कूल की महिला व्याख्याता और एक महिला कर्मचारी ने यौन शोषण और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।
कमरे में बंद कर की अश्लील हरकत
आरोप है कि 15 अगस्त की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद जब सभी स्टाफ घर जा चुके थे, तभी प्राचार्य ने महिला कर्मचारी को कमरे में अकेला पाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर महिला को धमकी भी दी।
लगातार करता था छेड़छाड़
महिला कर्मचारी और व्याख्याता ने पुलिस को बताया कि प्राचार्य लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। बिना काम के कॉल करता, आपत्तिजनक बातें करता और अक्सर अश्लील कमेंट करता था। आरोप है कि प्राचार्य कहता थाकृ “किसे किस करूं, किसे विस करूं, किसे आई लव यू कहूं।”
पीड़ा सहकर आखिरकार दर्ज कराई रिपोर्ट
महिला शिक्षकों ने बताया कि भय और लोकलाज के कारण वे चुप रहीं, लेकिन लगातार मानसिक उत्पीड़न झेलने के बाद उन्होंने स्टाफ मीटिंग में मामला उठाया और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाई
बगीचा पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार बरला के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75(1)(पअ) और 79 के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने प्राचार्य की हरकत को “गंभीर और निंदनीय” बताते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है।

Exit mobile version