24 News Update उदयपुर। लेकसिटी के संगीत प्रेमियों और नए सीखने वालों के लिए एक खास अवसर सामने आया है। गुलाब बाग रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में 6 अप्रैल से पांच दिवसीय निशुल्क संगीत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप में क्लेरियोनेट, ट्रंपेट और सैक्सोफोन जैसे वेस्टर्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।संस्थान के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला रोजाना शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगी। इसमें हरियाणा के रोहतक से आए 26 वर्षों के अनुभवी ब्रास बैंड कलाकार बिरेंद्र कुमार प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को वाद्य यंत्रों के बेसिक्स से लेकर ब्लो टेक्निक, फिंगर मूवमेंट और स्केल की गहन जानकारी दी जाएगी। खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरी तरह वेस्टर्न म्यूजिक पद्धति पर आधारित रहेगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक संगीत की समझ विकसित करने का मौका मिलेगा।इस कार्यशाला के लिए पंजीकरण 4 अप्रैल से संस्थान परिसर में शुरू हो चुके हैं, जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक किए जा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी सीधे संस्थान पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।संस्थान की ओर से बताया गया है कि सीमित सीटों के कारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 98291 43384 पर संपर्क कर सकते हैं।यह कार्यशाला उन युवाओं के लिए खास अवसर मानी जा रही है, जो वेस्टर्न म्यूजिक में अपना करियर बनाना चाहते हैं या नए वाद्य यंत्र सीखने के इच्छुक हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वन अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, इनामी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार संस्कारयुक्त शिक्षा ही 2047 के भारत की असली ताकत: प्रो. अजात शत्रु शिवरती