24 News Update उदयपुर। शहर के म्यूजिकल ग्रुप सतरंगी का गोल्डन जुबली महोत्सव बीती रात शिल्पग्राम के निकट दौलतगढ़ रिसोर्ट में धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच हुआ। सावन के महीने में आयोजित इस शाम ने संगीत का रसपान करने आए हर एक श्रोता का मन सुरों की बौछारों से तरबतर कर दिया। महोत्सव में 29 कलाकारों ने हिंदी फिल्मों के नए-पुराने गीतों की प्रस्तुतियां दीं। सतरंगी ग्रुप की समन्वयक तारिका भानुप्रताप धाभाई ने बताया कि पिछले पांच साल से अधिक समय से ग्रुप के सदस्य संगीत की नियमित साधना में जुटे हैं। इसी का परिणाम रहा कि 50 महीनों का सफर पूरा हुआ। ग्रुप से शहर के गणमान्य नागरिक जुड़े हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के सबकी हौसला अफजाई की। गोल्डन जुबली महोत्सव में आशीष-प्रिया छाबड़ा, पुनीत-निधि सक्सेना, दीपाल-रानी सोनी, आलोक-अर्चना जैन, महेश-मंजू मेनारिया, संजय-रश्मि गुप्ता, अनिल-सीमा लाहोटी, सीपी-प्रीति शर्मा, राजेन्द्र-पूनम अग्रवाल, राघव-शालिनी भटनागर, संजय-अंजू गिरी, संजय बोबरा, वाईपी सिंह, मुकेश माधवानी, प्रवीण देवपुरा आदि ने मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मुकेश, आशा भोंसले के सुनहरे की गीतों की अनमोल प्रस्तुतियां दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संसद में उदयपुर: सरकार की मदद से प्राकृतिक व जैविक खेती की ओर किसानों की रुचि बढ रही है राज राजेश्वर महादेव मंदिर में खाटू श्याम भजन पर झूमे भक्तजन