24 News Update उदयपुर। शहर के शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में पूज्य शिकारपुर सिंधी पंचायत की वार्षिक आम सभा एवं आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज की एकता, प्रगति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी विशन दास देवानी के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। पंचायत के अध्यक्ष पद पर सुनील कालरा को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलित समावेश किया गया है। नई कार्यकारिणी का गठनसंरक्षक के रूप में लक्ष्मण दास बजाज, प्रकाश चंद्र मोटवाणी और सुखराम बालचंदानी को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष पद पर सुनील कालरा निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर नागदेव, उपाध्यक्ष दिनेश वनवारिया, महासचिव हिरानंद चेनानी, कोषाध्यक्ष विशनदास देवानी तथा सचिव के रूप में प्रहलाद बालचंदानी और जितेंद्र बॉस कालरा को नियुक्त किया गया। संगठन सचिव के रूप में गिरधारी छाबड़ा तथा सांस्कृतिक मंत्री के रूप में मूलचंद वलेचा को जिम्मेदारी सौंपी गई। हिरणमगरी इकाई में अशोक वाधवानी (उपाध्यक्ष) और दीपक कालरा (सचिव) का चयन किया गया।कार्यकारिणी सदस्यों में ठाकुर मनवानी, हरिराम वलेचा, कृष्णा किशु छाबड़ा, मोहन कटारिया, मुरली नागदेव, खेमचंद मंगवानी, बलदेव लालवानी, ललित मनवानी, घनश्याम भाटिया, राजेंद्र भाटिया, कमलेश चेनानी और मुकेश माखिजा शामिल हैं। महासचिव हिरानंद चेनानी ने बताया कि आम सभा में समाज के सामूहिक रीति-रिवाजों में आवश्यक संशोधन और समीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों से सुझाव लिए गए, ताकि सामाजिक परंपराओं को समयानुकूल और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। निवर्तमान अध्यक्ष सुखराम सिंह बालचंदानी ने पिछले तीन वर्षों में पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं कोषाध्यक्ष मनोहर नागदेव ने ऑडिटेड आय-व्यय रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।सम्मान और स्नेह भोज के साथ समापनकार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत किया गया, जबकि समापन पर वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीने के आर-पार घुसे 9 इंच लोहे के पाइप को निकाल डॉक्टरों ने बचाई जान — आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक टीम की बड़ी सफलता जोशी—जोशी विवाद में फिर हुई जोशीली मन की बात, धर्मनारायणजी की चिट्ठी में इस बार कितने तंज और कितने राज!!