24 News Update उदयपुर। शहर के लिए गौरव का क्षण तब सामने आया, जब तुर्की के इस्तांबुल स्थित होटल इसेर डायमंड एंड कन्वेंशन सेंटर में 1 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली एशियन सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर गौरव साहू का भारतीय सीनियर टीम में चयन हुआ। यह जानकारी राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने दी। 59 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले गौरव 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे अपना मुकाबला खेलेंगे। इस चैंपियनशिप में लगभग 15 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें मंगोलिया, ओमान, ताइवान, लेबनान, ईरान, कजाकिस्तान, सीरिया, रूस, यूएई, उज्बेकिस्तान, फिलिपींस, जापान, मलेशिया आदि देश शामिल हैं। गौरव हाल ही में रोमानिया में आयोजित विश्व सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 59 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर छठा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। यह पहली बार है जब वे एशियन सीनियर चैंपियनशिप में उतरेंगे। इससे पहले वे इस्तांबुल में हुई एशियन जूनियर चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जबकि हांगकांग में आयोजित एशियन सब-जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुके हैं। भारतीय टीम के साथ यह उनका चौथा अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा।वर्तमान में गौरव सुखाड़िया विश्वविद्यालय में एम.ए. योगा प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। वे 4 दिसंबर को उदयपुर से दिल्ली रवाना होंगे, और 5 दिसंबर की रात को टीम के साथ इस्तांबुल के लिए उड़ान भरेंगे। 11 दिसंबर को उनकी भारत वापसी होगी।गौरव के चयन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, आयोजन सचिव विनोद साहू, सचिव देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमारी यादव, माला सुखवाल, राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जालमचंद जैन, पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, भाजपा नेता ललित सिंह सिसोदिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण मंगरोरा सहित शहर के अनेक खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए गौरव को बधाई दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संविधान दिवस पर एमडीएस स्कूल में मॉक पार्लियामेंट की गूंज, बच्चों ने सीखी लोकतंत्र की असली पाठशाला संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा : प्रो. सारंगदेवोत