24 News Update उदयपुर। यह अटल सत्य है कि कोशिशें कभी बेकार नहीं होती। हर कोशिश सफलता के नजदीक पहुंचने की कड़ी होती है मगर जब इंतजार बरसों और दशकों लंबा हो तब सवाल उठना—उठाना और उन्हीं में से समधान खोजना लाजमी हो जाता है। एक महीने पहले सीएम भजनलाल शर्मा को उदयपुर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते समय जब मेवाड़ के जन प्रतिनिधि ही कन्नी काटने लगे तब वकीलों में भारी आक्रोश फैल् गया था। मौके पर मौजूद जन प्रतिनिधियों को खरी खोटी सुनाई थी व इस दौरान राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने तंज कस दिया था कि —पंजाब वालों से मिलो। आज खबर ये आई है कि अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पंजाब वालों से मिलकर व उनको साथ लेकर कानूनी मंत्री से मिल आया। मगर सवाल वहीं का वहीं है कि क्या इस मुलाकात का कोई प्रतिफल मिल पाएगा भी या नहीं। क्योंकि मंजर तो वो भी याद हैं जब प्रतिनिधिमंडल दिल्ली गया था और उदयपुर में मिठाइयां बंट गईं थीं। उसके बावजूद बात एक कदम आगे नहीं बढ़ पाई। हर सरकार में और हर दौर में हाईकोर्ट बैंच के मुद्दे पर उदयपुर करे हर नेता ने छला।बहरहाल, आज पंजाब के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के साथ उदयपुर से बार एसोसिशन का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिला। उदयपुर में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना करने की मांग की। उनको बताया कि आदिवासी अंचल के इस क्षेत्र में लोगों को न्याय के लिए जोधपुर जयपुर जाना पड़ता है और ऐसे में अगर एक बेंच की स्थापना उदयपुर में हो जाती है तो गरीबों को न्याय सुलभ और त्वरित मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र जैन, एडवोकेट लोकेश गुर्जर,एडवोकेट महेंद्र मेनारिया एडवोकेट मनीष शर्मा एडवोकेट रमेश नंदवाना उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया वॉल सिटी एवं झील किनारे क्षेत्रों का निरीक्षण, सीवरेज व्यवस्था, झील संरक्षण और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश पुरुषोत्तम मास मे खाटूश्याम कीर्तन कल होगा