24 News Update उदयपुर। भावी शिक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने हेतु आज (संस्थान का नाम) में “नशा मुक्ति” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Inner Wheel Club द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पी. सी. जैन ने शिक्षकों की भूमिका को समाज निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि शिक्षक जैसा आदर्श प्रस्तुत करेगा, वैसा ही विद्यार्थी गढ़ेगा। उन्होंने एक प्रेरक उदाहरण देते हुए बताया कि यदि तोता पंडित के घर पले तो “नमस्ते” बोलना सीखता है और कसाई के घर पले तो “मारो-काटो” कहना। इसी प्रकार शिक्षक को स्वयं नशामुक्त रहकर आदर्श प्रस्तुत करना होगा।डॉ. जैन ने विद्यार्थियों में नशे की प्रवृत्ति के लक्षणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वभाव में अचानक परिवर्तन, पढ़ाई में पिछड़ना, आक्रामक व्यवहार, संदिग्ध मित्र मंडली, कक्षा में पीछे बैठकर ऊंघना जैसे संकेत संभावित नशे की ओर इशारा कर सकते हैं। पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्परिणामों को समझाया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योगिक अभ्यास भी करवाए गए। “रोगों का संकट आने वाला है, नशे को छोड़ो रे” गीत के माध्यम से भी संदेश को प्रभावी बनाया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भावी शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। डॉ. जैन ने कहा, “यदि हम एक भी युवा को नशे से बचा लें तो हमारा प्रयास सार्थक होगा।”इस अवसर पर Inner Wheel Club की अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी एवं सचिन बबीता जैन के प्रयासों की सराहना की गई। डॉ. जैन ने उनके सक्रिय नशा मुक्ति अभियान के लिए आभार व्यक्त किया। संस्थान के प्राचार्य हनुमान सहाय ने भावी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे केवल कक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में नशामुक्ति के संदेशवाहक बनें और युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज का प्रथम निःशुल्क 21वां सामूहिक विवाह: 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में एआई सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भाजपा का सूरजपोल पर पुतला दहन