उदयपुर। शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) और प्रतापनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापनगर की कॉटन मिल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को दबोच लिया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव तथा डीएसटी प्रभारी भरत योगी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कॉटन मिल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रतापनगर पुलिस और डीएसटी की टीम ने तत्काल इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में टीम ने संदिग्ध को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फुरकान हुसैन बताया।तलाशी लेने पर फुरकान के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने जब हथियार रखने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुरकान हुसैन पुत्र शब्बीर हुसैन, उम्र 31 वर्ष, निवासी नेरी, थाना जामनेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वर्तमान में वह उदयपुर की उदय विहार कॉलोनी, आकाशवाणी के पास, प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फुरकान पिस्टल कहां से लेकर आया था, हथियार किससे खरीदा था और उदयपुर में इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाला था। पुलिस हथियार के मुख्य स्रोत तक पहुंचने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव, डीएसटी प्रभारी भरत योगी मय टीम, सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल राजूराम तथा कांस्टेबल सोहन शर्मा और रामस्वरूप शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 72 घंटे में पेयजल आपूर्ति के फैसले पर कांग्रेस का विरोध, कलेक्टर को ज्ञापन; 24 घंटे नियमित जलापूर्ति की मांग, फतह सिंह राठौड़ बोले-जनता को तीन दिन इंतजार करवाना स्वीकार नहीं शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में तकनीकी काम, कोटा-असारवा ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द और रीशेड्यूल