उदयपुर। उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड के शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में रेलवे की ओर से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। तकनीकी कार्य के चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली कुछ रेलसेवाएं निर्धारित मार्ग पर पूरी तरह संचालित नहीं होंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी जारी की है।उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19822 कोटा-असारवा रेलसेवा 29 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को कोटा से रवाना होकर उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। यानी इन दोनों तिथियों को यह ट्रेन उदयपुर सिटी से असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।इसी तरह गाड़ी संख्या 19821 असारवा-कोटा रेलसेवा 30 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को असारवा के बजाय उदयपुर सिटी से संचालित की जाएगी। ऐसे में इन दोनों तिथियों को ट्रेन असारवा से उदयपुर सिटी के बीच रद्द रहेगी और उदयपुर सिटी से आगे कोटा के लिए चलेगी।रेलवे के अनुसार शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में चल रहे तकनीकी कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे से जांचने की सलाह दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कॉटन मिल के पास पिस्टल लेकर घूम रहा था फुरकान, डीएसटी और प्रतापनगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा पैसों के लालच में खुलवाते थे बैंक खाते, साइबर ठगों को बेच देते , प्रतापनगर पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा