24 News upadte उदयपुर।उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं इनर व्हील क्लब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी कॉलेज स्तर के एस सी छात्रावास (एस जे ई डी विभाग) में निवास कर रही छात्राओं के लिए नि:शुल्क एक दिवसीय एक्यूप्रेशर जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब उदयपुर की अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी, सचिव बबिता जैन एवं रश्मि पगारिया ने मुख्य वक्ता नारी शक्ति से सम्मानित डॉ. अल्पना बोहरा का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में डॉ. बोहरा अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, जिला उदयपुर एवं पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, रोल्टा इंडिया लिमिटेड, मुंबई ने एक्यूप्रेशर के लाभों एवं उपचार पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

डॉ. बोहरा ने परीक्षा तनाव, चिंता, अनिद्रा, एकाग्रता की कमी तथा मानसिक अशांति को दूर करने में एक्यूप्रेशर की उपयोगिता बताई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के मौसम में मानसिक तनाव शरीर को थका देता है और पाचन क्रिया को भी कमजोर कर सकता है, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मन एवं आंखों को शांत रखने के लिए भी विशेष बिंदु बताए।

उन्होंने दैनिक जीवन में टहलने, प्राणायाम करने, नंगे पैर जमीन पर चलने एवं घास पर बैठने जैसे प्राकृतिक उपायों (ग्राउंडिंग) के लाभ समझाए। संतुलित आहार जैसे फल, सब्जियां, मेवे और प्रोटीन को स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।

डॉ. बोहरा ने माइग्रेन, सिरदर्द, साइनस, सर्वाइकल, कमर दर्द, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में एक्यूप्रेशर से राहत के उपायों का लाइव डेमो देकर प्रतिभागियों से प्रत्यक्ष अभ्यास भी कराया। उन्होंने बताया कि यह उपचार पद्धति बिना दवा के, सुरक्षित एवं साइड इफेक्ट रहित है, जिसे व्यक्ति स्वयं घर पर कर सकता है।

शिविर में 65 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और हाथ-पैर के एक्यूप्रेशर बिंदुओं का अभ्यास कर नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की।

छात्रावास वार्डन स्नेहा चौधरी एवं आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में इनर व्हील क्लब उदयपुर की अध्यक्षा  चंद्रकला कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading