24 News Update उदयपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन को निजी बताकर बेचने और बाद में रुपये वापस मांगने पर जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार नीमचखेड़ा दुर्गा कॉलोनी निवासी श्रीमती मंजू गमेती पत्नी स्वर्गीय दिनेश गमेती ने प्रताप गौरव केंद्र के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी जमीन को अपनी निजी जमीन बताकर उसे विक्रय कर दिया और उससे राशि प्राप्त कर ली। पीड़िता का आरोप है कि बाद में जब जमीन के सरकारी होने की जानकारी सामने आई और उसने अपने रुपये वापस मांगे, तब आरोपियों ने उसके साथ सार्वजनिक स्थान पर जातिगत गाली-गलौज कर अपमानित किया।बड़गांव थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 96/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(2), 318(4) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r) और 3(1)(s) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस द्वारा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें— चेतना शर्मा निवासी लाल बोट चौराहा, बेदला उदयपुर रतनसिंह देवड़ा निवासी बड़गांव, उदयपुर नरेन्द्र पुत्र देवीलाल निवासी मनोहरपुरा, उदयपुर शामिल हैं।मामले की जांच वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम उदयपुर राजेश यादव द्वारा की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर बड़ा हादसा : सागवान लकड़ी से भरा ट्रेलर चट्टान से टकराया निर्माणाधीन भूखंड पर चोरी, बदमाश कॉपर वायर और इलेक्ट्रिक सामान ले उड़े