24 News Udpate उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के तहत उदयपुर में विविध आयोजनों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में जे.एस.जी मेन उदयपुर ग्रुप द्वारा आयोजित चार दिवसीय नि:शुल्क योग सत्र के चौथे दिन का आयोजन सुखाड़िया समाधि स्थल, दुर्गा नर्सरी रोड पर किया गया। इस सत्र का संचालन करमास योगा रिट्रीट की योग प्रशिक्षिका सुश्री प्रिया कालरा ने किया। प्रिया कालरा हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित मेनारिया गेस्ट हाउस के पास पिछले 6 वर्षों से ऑनलाइन और ऑफलाइन योग कक्षाएं संचालित कर रही हैं। आज के सत्र में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रिया कालरा ने कहा कि योग सभी उम्र के लिए अनिवार्य है — बच्चे, किशोर, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सभी योग से लाभान्वित हो सकते हैं।सत्र की प्रमुख गतिविधियांसत्र की शुरुआत सामान्य वार्मअप से हुई, इसके बाद जोड़ों की गति और रोटेशन अभ्यास कराए गए। योगियों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। प्रिया कालरा ने सांस लेने की शुद्ध विधि सिखाते हुए बीपी, ब्लड शुगर, थायरॉयड, पीठ दर्द, घुटनों, तनाव मुक्ति सहित अन्य बीमारियों के लिए उपयोगी योगासन कराए। योग के दौरान सावधानियां भी बताई गईं। विशेष तौर पर हृदय रोगियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित प्रतिभागियों को उनके लिए उपयुक्त आसनों और व्यवहार पर मार्गदर्शन दिया गया। सत्र के अंत में सावासन और योग निद्रा के माध्यम से विश्राम कराया गया। फिर ईश्वर का आभार प्रकट कर एनर्जी ताली और हास्य योग कराया गया। सत्र के पश्चात एसोसिएशन के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षिका प्रिया कालरा का सम्मान किया गया। आयोजकों ने लेमन ग्रीन टी और पौष्टिक नाश्ते की भी व्यवस्था की। अंत में प्रिया कालरा ने बताया कि 21 जून को प्रातः 5:30 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खुला योग सत्र घूमर गार्डन, मादरी में आयोजित किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विज्ञान समिति वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सम्पन्न, डॉ. कुंदनलाल कोठारी का 90वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया झाड़ोल थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट का आरोपी गिरफ्तार किया, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद