24 News Update वल्लभनगर। ग्राम पंचायत मालकिटूस में विकास कार्यों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उदयलाल डांगी ने क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अस्पताल का शिलान्यास किया तथा लूणेश्वर महादेव तक 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान पनघट योजना सहित अन्य कई विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। विधायक डांगी ने अपने संबोधन में कहा कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हर गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल भी गरमाया, जब कांग्रेस से जुड़े शंकर चौधरी, पूर्व सरपंच एवं अन्य साथियों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक डांगी ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। शंकर चौधरी ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया, महामंत्री प्रेम सिंह, संजय मेनारिया, जगदीश सालवी, सजन सिंह, हमेर सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कंप्यूटर वोकेशनल प्रशिक्षण का सफल समापन, प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र “ज्ञान से कर्म तक” का शंखनाद: पर्यावरण बचाने की लड़ाई में विश्वविद्यालय बना वैश्विक मंच, प्रो. सारंगदेवोत बोले— अब केवल बात नहीं, व्यवहार बदलना होगा