चमत्कारी शनिदेव से पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने क्षेत्र में सुख, शांति,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की कविता पारख24 News Update निम्बाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बाड़ी मानसरोवर पर स्थित चमत्कारी शनिदेव नवग्रह मंदिर पर शनिवार को सांय 6.30 बजे होने वाली विशेष महाआरती में भाग लिया।निकटवर्ती ग्राम पंचायत बाड़ी में यहां स्थित बाड़ी मानसरोवर पर चमत्कारी शनिदेव नवग्रह मंदिर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शनिवार को सांय कालीन होने वाली शनिदेव की विशेष महाआरती में भाग लेते हुए क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली की कामना की। प्रारम्भ में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने महाआरती से पहले श्री शनिदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए एवम् धर्म लाभ लिया।पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के चमत्कारी श्रीशनिदेव नवग्रह मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर मंडल कमेटी अध्यक्ष भंवर लाल सुथार,उदयराम गुर्जर,फतेह लाल कुमावत,अशोक साहू, श्यामलाल कुमावत, कन्हैयालाल खटीक, कैलाश कुमावत,पर्वत आंजना,अशोक सेन, बंशीलाल कुमावत, कमल गुर्जर,बद्रीलाल सेन,मुकेश मेघवाल, कैलाश गुर्जर,रतनलाल रैगर एवम् प्रदीप सुथार इत्यादि ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल लाल आंजना, निवर्तमान पार्षद मनोज पारख,महेश काबरा,बाड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष बापुलाल जाट,सेवादल नेता राधेश्याम तेली,उप सरपंच कैलाश आँजना, रमेशचन्द्र जाट, गुड़ाखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रतिनिधि चरण सिंह जाट,पंचायत समिति प्रत्याक्षी मुकेश खटिक, टाई सरपंच प्रहलाद गुर्जर,पंचायत समिति प्रत्याक्षी जुगल किशोर धाकड़,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, ग्राम मकनपुरा सहित बड़ी संख्या में चमत्कारी श्री शनिदेव के भक्तगण, श्रद्धालुगण,गणमान्यजन एवं ग्रामवासी गण उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ठेकेदार एसोसिएशन की बैठक चितौड़गढ़ में हुई सम्पन्न विधायक कृपलानी की अनुशंसा पर विधानसभा की 41.35 किमी सड़क के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति जारी