विशेष मंत्रोच्चार,अनुष्ठान और पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर निर्माण की भूमि का शिलान्यास 24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना समीपवर्ती गांव बाड़ी मानसरोवर पर स्थित शनिवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में आयोजित चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुए।पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर के निर्माण और शिलान्यास के दौरान श्री श्री 1008 श्री ओंकारदास जी महाराज के मार्गदर्शन एवं यहां उपस्थित संतो स्वामी जी श्री श्री 1008 श्री सुदशनाचार्य जी महाराज पीठाधीश्वर गोपाल आश्रम बड़ीसादड़ी, श्री नागेश्वर जी महाराज बाड़ी, श्री महेश जी पंड्या एवं पंडित श्री राधेश्याम जी सुखवाल अम्बा माता गौ शाला निंबाहेड़ा द्वारा धार्मिक और पारस्परिक विधियों से शनिदेव मंदिर की भूमि का पूजन,विशेष मंत्रोच्चार, तथा अनुष्ठान द्वारा विधि विधान के साथ हुए मंदिर भूमि के शिलान्यास नीव पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।प्रारम्भ में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। तदपश्चात पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना,निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद रवि प्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य पंचायत समिति पिंकेश जैन,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आज़ाद बापू,जीवन आजना आदि अतिथियों ने मंच पर गादी पर विराजित संतों से आशीर्वाद लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया।पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर स्थल पहुंचने पर शनिदेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भंवर लाल सुथार, उदयराम गुर्जर,फतेहलाल कुमावत, बंशीलाल कुमावत, अशोक तेली, सुनील सुथार,कमल गुर्जर, बद्रीलाल सेन, शांतिलाल तेली, श्यामलाल कुमावत, पर्वत आँजना सहित कमेटी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उपर्णना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।इस अवसर पर बाड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल लाल रैगर,पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र आंजना, उपसरपंच कैलाश आंजना, बाड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष बाबूलाल जाट, गुड़ाखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष चरणसिंह जाट, वार्ड पंच राधेश्याम तेली, शांतिलाल जाट, अशोक जायसवाल, मुकेश खटीक, नरेंद्र जायसवाल, विजय आंजना, सोहनलाल तेली, राकेश कुमावत, दिलीप आँजना सहित बड़ी संख्या में चमत्कारी श्री शनिदेव के भक्तगण श्रद्धालुगण, जनप्रतिनिधिगण,गणमान्यजन,ग्रामवासी गण इत्यादि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट लि. को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु महावीर इंटरनेशनल द्वारा विशेष सम्मान बाडी चमत्कारिक श्री शनि देव मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण हेतु हुआ नींव का मूहर्त, भाजपा नेताओं ने लिया शिला पूजन और मूहर्त कार्यक्रम में भाग