24 News Update उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे गुरुवार को सिरोही जिले में एक मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लेने हेतु उदयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भंवर सिंह पवार, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर, पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल थे।गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलिश्रीमती राजे के आगमन के बाद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धा सुमन समर्पित किए। इस अवसर पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी, प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीलाल सालवी, गिरीश शर्मा, जिला मंत्री करणसिंह शक्तावत, सत्यनारायण माहेश्वरी, अल्पसंख्यक मोर्चा संयोजक अख्तर अली सिद्दीकी, रेखा ऊंटवाल, देवेंद्र साहू, भरत जोशी, रणजीत सिंह, दिगपाल, विजय आहुजा, कन्हैया वैष्णव, महेश पुरी गोस्वामी, सुनील चौधरी, मुकेश जोशी, सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक मोहित सनाढ्य, संजीव जैन, हरीश चावला, लव बागड़ी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. गिरिजा व्यास पंचतत्व में विलीनः अंतिम यात्रा में जनसैलाब, नेताओं ने कहा- राजनीति में अजातश़त्रु थीं दीदी हमेशा यादों में रहेंगी डॉ. गिरिजा व्यास : शांता प्रिंस