24 News Update उदयपुर, 19 फरवरी। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एआई-हैकेथॉन का आयोजन किया गया। हैकेथॉन तीन चरणों में संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न, द्वितीय चरण में संक्षिप्त उत्तर प्रश्न तथा तृतीय चरण में प्रॉब्लम सॉल्विंग के माध्यम से प्रतिभागियों के तकनीकी एवं विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कुलपति शिव सिंह सारंगदेवोत ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में री-स्किल और अप-स्किल करना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सफलता के लिए उन कौशलों को त्यागना होगा जो अब अप्रासंगिक हो चुके हैं। प्रो. सारंगदेवोत ने विश्वास जताया कि यदि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सही और प्रभावी उपयोग किया जाए, तो भारत की जीडीपी में उल्लेखनीय और क्रांतिकारी वृद्धि संभव है। उन्होंने व्यक्तिगत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सतत विकास के क्षेत्र में एआई की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान दिलाने में सहायक हैं।कुल प्रमुख एवं कुलाधिपति बी.एल. गुर्जर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नवाचार और तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग से ही युवा आने वाली चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कंप्यूटर विज्ञान एवं आईटी विभाग की निदेशक मंजू मांडोत ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा विभाग द्वारा तकनीक के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। हैकेथॉन के आयोजन सचिव चंद्रेश कुमार छ्तलानी ने बताया कि पहले दो चरण उनके द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, फिनटेक और गवर्नेंस—इन पांच श्रेणियों में प्रश्न एवं समस्याएं दी गईं। कार्यक्रम के समापन पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर मनीष श्रीमाली ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भारत सिंह देवडा, गौरव गर्ग, प्रदीप सिंह शक्तावत, भरत सुखवाल, दिलीप चौधरी, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, राजेंद्र वैरागी, ललित सालवी, विकास डांगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर–असारवा वंदे भारत पहले ही दिन फुस्स, 476 में सिर्फ 96 यात्री, लोग बोले—नेतागिरी कर रही बंटाढ़ार!!! खेत में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और लाठियों से की बेरहमी से पिटाई