24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। राजस्थान सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा गुरूवार को अल्प प्रवास पर चित्तौडग़ढ़ से प्रतापगढ़ जाने के दौरान निम्बाहेड़ा पधारने पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में स्वागत उद्बोधन देते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान में भाजपा के अंत्योदय के कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। इन्होने बिना मांगे ही राशन डीलरों की समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया है।समारोह को सम्बोंधित करते हुए केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निरूशुल्क अनाज उपलब्ध कराने के सपने को साकार करने के लिए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में गिव-अप (स्वेच्छा से योजना को छोडना) अभियान 1 नवम्बर 2024 से चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से राजस्थान में अब तक करीब 56.50 लाख सक्षम परिवारों ने गिव अप अभियान का हिस्सा बन कर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को अनाज उपलब्ध करवाने का कार्य किया है तथा यह क्रम लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में इस गिव अप अभियान के माध्यम से 1.23 लाख नए वंचित परिवारो को तथा निम्बाहेड़ा में करीब 18 हजार 722 परिवारों को निःशुल्क अनाज वितरण योजना का लाभ मिलना आरम्भ हो गया है।कृपलानी की हाइट राजनीति में भी इतनी ही है, जितनी दिखती है- मंत्री गोदारापंचायत समिति सभागार में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोदारा ने विधायक कृपलानी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कृपलानी जी की हाइट हम सभी से ऊंची तो है ही राजस्थान की राजनीति में भी उतनी ही है। उन्होंने कहा कि कृपलानी सदैव आम कार्यकर्ता एवं आमजन की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। विधायक कृपलानी राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के अमिताभ बच्चन है, इनकी कार्यशैली के कारण विधानसभा में सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी इनकी बात का मान रखते हैं।पंचायत समिति सभागार में आगमन पर केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का पूर्व मत्री कृपलानी ने गुलदस्ता भेंट कर अगुवानी की, तत्पश्चात पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ महावीर सिंह कृष्णावत, भाजपा जिलाध्यक्ष चित्तौडग़ढ़ रतन गायरी, पंचायत समिति उपप्रधान जगदीश चंद्र आंजना, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, छोटीसादड़ी पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत सहित छोटीसादड़ी एवं निम्बाहेड़ा के राशन डीलर एसोसिएशन के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक कृपलानी ने मंत्री गोदारा को स्मृति चिन्ह स्वरूप विजय स्तंभ भेंट किया। स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ताओं से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व हिंदू परिषद,दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस किसानों की खेती में अत्यंत आवश्यक व महत्वपूर्व साधन होता है ट्रैक्टर आंजना’