मुरादाबाद और जयपुर तक जुड़े आरोपियों के तार, धार्मिक सामग्री ज़ब्त 24 News Update जयपुर। अलवर ज़िला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गरीब हिंदू महिलाओं और पुरुषों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन और भय दिखाने के आरोप में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन आरोपियों पर अवैध धर्मान्तरण कराने का आरोप है।एसपी चौधरी ने बताया कि पुलिस को नैनापुर गांव के एक परिवादी से रिपोर्ट मिली थी कि यहाँ हिन्दू धर्म के लोगों को अवैध रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका और वृताधिकारी लक्ष्मणगढ कैलाश जिन्दल के निकटतम सुपरविजन में बडौदामेव की टीम गठित की गई।थानाधिकारी बड़ौदामेव मय जाप्ता के घटनास्थल पर पहुँचे और जाँच शुरू की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा हिन्दू धर्म के विरुद्ध गलत बातें सिखाई जा रही थीं। गवाहों के बयानात, जब्त की गई पेन ड्राइव और धर्म प्रचार-प्रसार सामग्री के आधार पर जुर्म प्रमाणित पाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर थाना बडौदामेव में प्रकरण पंजीबद्ध किया।एसपी चौधरी ने बताया कि इस आधार पर पाँच व्यक्तियों को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए पाँच आरोपियों के तार अलवर, मुरादाबाद उत्तरप्रदेश और जयपुर तक से जुड़े हुए हैं। आरोपी प्रशान्त जाटव (25) बहाला थाना एमआईए अलवर, रामनारायण बैरवा (48) व महेश मेघवाल (24) मालाखेडा अलवर, केशव वैदादा (39) जगतपुरा जयपुर और रोहित जाटव (25) पेगम्बरपुर थाना कांठ मुरादाबाद उत्तरप्रदेश के रहने वाले है।फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पीछे की फंडिंग या संगठन की जाँच कर रही है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में आग से 8 की मौत: धुएं में घुटी सांसें, लापरवाही पर उठे सवाल जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. बलराज सिंह निलंबित, गंभीर अनियमितताओं और नियम उल्लंघन के आरोपों पर जांच समिति गठित