24 News Update उदयपुर, 8 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के पहले चरण में बुधवार को उदयपुर जिले की वल्लभनगर, भीण्डर और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं में मतदान होगा। तीनों निकायों के 70 वार्डों में 39,957 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल चुनावी ड्यूटी संभालते हुए अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक हनुमानमल ढाका और जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया और आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मतदान की पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और सतर्कता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही निर्णय लेने के निर्देश दिए गए। चार कार्मिकों की टीम, रिजर्व दल भी तैयारप्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा ने पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को प्रशिक्षण दिया। प्रत्येक मतदान दल में चार कार्मिक शामिल हैं। रिजर्व दलों सहित कुल 76 मतदान दल चुनाव क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। मतदान सामग्री का वितरण संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर बनाए गए वितरण एवं संग्रहण केंद्रों से किया गया। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए 200 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। फतहनगर-सनवाड़ में सबसे ज्यादा मतदातापहले चरण में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से फतहनगर-सनवाड़ सबसे बड़ा निकाय है। यहां 25 वार्डों में 17,724 मतदाता 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 8,891 पुरुष और 8,833 महिला मतदाता हैं।भीण्डर के 25 वार्डों में 58 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 13,919 मतदाता हैं, जिनमें 7,092 पुरुष, 6,822 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।वहीं वल्लभनगर के 20 वार्डों में 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 8,314 मतदाता हैं, जिनमें 4,222 पुरुष और 4,092 महिला मतदाता हैं। तीन निकाय, 70 वार्ड और 39,957 मतदातानगरपालिका वार्ड प्रत्याशी कुल मतदाता पुरुष महिला ट्रांसजेंडरवल्लभनगर 20 67 8,314 4,222 4,092 —भीण्डर 25 58 13,919 7,092 6,822 2फतहनगर-सनवाड़ 25 65 17,724 8,891 8,833 —कुल 70 190 39,957 20,205 19,747 2 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आबू में मिला देश का दूसरा सबसे मोटा सफेदा वृक्ष फायरिंग कांड में गोगा गैंग के दो 10-10 हजार के इनामी मथुरा से दबोचे गिरफ्तार, लघुशंका का सुपरहिट बहाना और फिर पैर तुड़वाना बना चर्चा का विषय