24 News Update उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक महाविद्यालय राजस्थान कृषि महाविद्यालय की एनसीसी (एयर विंग) कैडेट नन्दनी नागदा का चयन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रिपब्लिकडे परेड (आर.डी.सी.) के लिए चयन हुआ है। यह विश्वविद्यालयके लिए गर्व का क्षण है। नन्दनी नागदा विश्वविद्यालय के बी.एस.सी. (ऑनर्स) थ्रेड वर्षकी छात्रा की छात्रा हैं और एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीहैं। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और विभिन्न कैंपों को सफलतापूर्वक पूर्ण करतेहुए आर.डी.सी. की अंतिम परेड में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के एनसीसी इतिहास में एक महत्वपूर्णमील का पत्थर है। विश्वविद्यालय में एनसीसी के शुरुआत से ही कई छात्राओं ने आर.डी.सी.के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी, लेकिन कैडेट नन्दनीनागदा पहली ऐसी छात्रा हैं जिनका चयन इस प्रतिष्ठितपरेड के लिए हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयराजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर मनोजकुमार महला और एनसीसी एयर विंग सी. टी. ओ. राम नारायण कुम्हार ने कैडेट को बधाई दी।उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विश्वविद्यालय की एक विशेष उपलब्धि बताया। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में अन्य छात्रों को भी एनसीसी के माध्यमसे राष्ट्रसेवा और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में तड़के पांच बजे तेज बरसात से बदला मौसम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर; 100 मीटर से कम विजिबिलिटी वाला घना कोहरा और 2–4 डिग्री तक गिर सकता है पारा मेरिट बोनस 10, 20, 30 से स्थायी नर्सिंग भर्ती की मांग, संविदा नर्सेज ने खून से लिखे 1000 से अधिक पोस्टकार्ड