24 News Update उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में रणधीरोत कोठारी परिवार का प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। सम्मेलन के सचिव विजय कोठारी ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग 160 प्रतिनिधियों ने इस आयोजन में भाग लिया।संयोजक अशोक कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. अनिल कोठारी ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात प्रतिभागियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपना परिचय दिया।मुख्य संयोजक विजयनगर से पधारे सुनील कोठारी ने आगामी अखिल भारतीय सम्मेलन को नाकोड़ा अथवा पावापुरी में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा और इस संबंध में सभी सदस्यों को जानकारी दी।कार्यक्रम के सलाहकार सज्जन सिंह कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर मुंबई से पधारे यति महाराज श्री चंद्रसेन जी ने कोठारी रणधीरोत परिवार के इतिहास को संकलित कर प्रकाशित करने का सुझाव दिया, ताकि समाज के प्रत्येक परिवार तक इसकी जानकारी पहुँच सके और नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सके।सम्मेलन में नेमीचंद कोठारी (मध्यप्रदेश), पन्नालाल कोठारी (मालेगांव), सुरेन्द्र कोठारी (अहमदाबाद) तथा अरिहंत कोठारी (जयपुर) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज की एकता को मजबूत बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कोठारी, सतीश कोठारी, लोकेन्द्र कोठारी सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में गुरुदेव श्री चंद्रसेन जी द्वारा मांगलिक पाठ के साथ सम्मेलन का समापन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माहेश्वरी महिला गौरव संगठन ने गाजे-बाजे के साथ निकाली गणगौर ईसर की सवारी- माहेश्वरी महिला गौरव संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कृषि विश्वविद्यालयों में पेंशन समस्या के स्थायी समाधान की मांग, 139 वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान