24 News Update उदयपुर। फिरोज़ खान अब्बासी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा की गई। इस नियुक्ति पर उदयपुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव फिरोज़ खान अब्बासी ने इस अवसर पर राहुल गांधी (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष), मल्लिकार्जुन खड़गे (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), इमरान प्रतापगढ़ी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद), एम.डी. चौपदार (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग), रियाज़ हुसैन (पूर्व पार्षद, पूर्व उपाध्यक्ष, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी), मोहम्मद अयूब (पूर्व पार्षद), कादर खान (महासचिव, देहात कांग्रेस कमेटी), मुस्तफा शेख (अंबेडकर मंडल अध्यक्ष) और राशिद खान (पूर्व पार्षद) सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। अब्बासी ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने का कार्य करेंगे। यह जानकारी एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इज़हार हुसैन ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में हेड कांस्टेबल ट्रैप! सीओ ऑफिस में तैनात नागेंद्र सिंह एसीबी के जाल में फंसे साकरोदा बीपीसीएल प्लांट पहुंचे कलेक्टर नमित मेहता, बोले—घबराएं नहीं, जिले में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक