24 News Update उदयपुर। राजस्थान अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं द्वारा बुधवार को जेके पारस हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना (आईएएस) के निर्देशानुसार किया गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस ड्रिल में सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर स्टाफ को सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन), अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।अभ्यास के दौरान मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग तथा त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ एवं आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपात स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र से होटल चन्द्रलोक के पास सेबाइक चोरी नेहरू हॉस्टल के पास सर्विस रोड से हाईटेंशन टावर हटाने का काम शुरू