24 News Update उदयपुर। नाइयों की तलाई स्थित जागृत हनुमान मित्र मण्डल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर 1008 जागृत हनुमानजी को भव्य छप्पन भोग धराया गया तथा हनुमानजी की प्रतिमा पर सोने, रजत वरक का श्रृंगार व आभूषण धारण करा महाआरती की गई। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी छोगालाल वारी ने बताया कि हनुमानजी को धराये गये भव्य छप्पन भोग में ढोर, मठड़ी, सकरपारा, खाजा, दीवला, बूंदी, मोनथाल, अमृत सिरोमणी, बेसन मगद, चौखा मगद, उड़द मगद, मोगर मूंग, पीलो मगद, मन मनोहर, वड़ा, माखन वड़ा, मनोर, पपची, मेसूर चणा, फैणी, कपूर नारी, मुख विलास, मगद दीपक, चन्द्रबटा, सूरजबटा, घेवर, बाबर, खरमंडा, कुर के गुझां, मावा के गुंझा, मेवाटी, सेव लड्डू, जलेबी, तवापूड़ी, कुचाई, चपड़ी, खरखरी, सुवाली, सेव, बादाम मेसूर, पिस्ता मेसूर, काजू मेसूर, खोवा, पेड़ा, दूध पूड़ी, केसर बर्फी, खोपरापाक, पिस्ता बर्फी, बादाम बर्फी, बासून्दी, सिखरन, श्यामजामुन, काजू कतली, खाखरा, बालूसाही, बेसनचक्की के विभिन्न व्यंजन थे।
महाप्रसादी आज :
पुजारी छोगालाल वारी ने बताया कि जागृत हनुमान मित्र मण्डल द्वारा 3 अप्रेल को भव्य महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है जिसमें हजारों भक्तों के प्रसादी का लाभ लेने की संभावना है। पुजारी ने बताया कि लगभग 7-8 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव के एक दिन पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाता है जिसमें कई श्रद्धालु अपनी आस्थानुसार सहयोग प्रदान करते हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading