24 News Update भूपालसागर (अरविंद गर्ग)। कृषि आदान विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर सोमवार को ‘चित्तौड़गढ़ एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन’ के बैनर तले खाद-बीज व्यापारियों ने देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया को सौंपा गया।एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने बताया कि पिछले एक दशक से खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेता कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी खरीफ सीजन से पहले देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। 12 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मुद्देज्ञापन में खाद कंपनियों द्वारा सब्सिडी वाले उर्वरकों के साथ अनुपयोगी उत्पाद जबरन थोपने (लिंकिंग) को दंडनीय अपराध घोषित करने की मांग की गई है। साथ ही खाद की डिलीवरी रेलहेड के बजाय सीधे डीलर के बिक्री केंद्र तक सुनिश्चित करने की बात कही गई, जिससे प्रति बैग ₹40-50 का अतिरिक्त खर्च कम हो सके। व्यापारियों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए उर्वरकों पर डीलर मार्जिन न्यूनतम 8 प्रतिशत करने की मांग उठाई। इसके अलावा प्रस्तावित कीटनाशक विधेयक 2025 में रिटेल डीलर को ‘प्रथम पक्ष’ बनाए जाने के प्रावधान को शिथिल करने, सीलबंद पैकिंग में नमूना फेल होने पर जिम्मेदारी निर्माता कंपनी पर तय करने और हर वर्ष ‘प्रिंसिपल सर्टिफिकेट’ की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने खाद-बीज लाइसेंस की अवधि बढ़ाने तथा किसानों द्वारा कथित रूप से झूठी शिकायतों के मामलों की जांच के लिए जिला स्तर पर समिति गठित करने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि बिना समिति की अनुशंसा के किसी भी व्यापारी पर सीधी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हड़ताल की चेतावनीज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो देशभर के कृषि आदान व्यापारी अनिश्चितकालीन बंद पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों की होगी। व्यापारियों का मिला समर्थनइस दौरान क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों—शुभलक्ष्मी बीज भंडार, शिव शक्ति बीज भंडार, महादेव कृषि केंद्र (आकोला), कालिका खाद बीज भंडार (आकोला), सोनी एंड कंपनी भूपालसागर, महक इंटरप्राइजेज भूपालसागर, खोडाजी कृषि केंद्र (आकोला), बालाजी सीड्स एंड पेस्टिसाइड्स भूपालसागर, श्री भेरूनाथ कृषि बीज भंडार (आकोला) सहित कई अन्य विक्रेताओं ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रेनों में पालतू जानवर ले जाने पर रेलवे सख्त: बिना बुकिंग पकड़े गए तो 6 गुना तक जुर्माना गौ-भक्तों का हुंकार: ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग, उपखंड मुख्यालय पर उमड़ा जनसैलाब