24 News Update भूपालसागर (अरविंद गर्ग)। चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर कस्बे में सोमवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गौ-वंश संरक्षण को लेकर बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला। संत समाज, गौ-सेवकों और आम नागरिकों की भारी भागीदारी के साथ निकली इस रैली ने प्रशासन और सरकार तक मजबूत संदेश पहुंचाया।आकोला नरसिंह मंदिर के महंत बजरंगदास जी महाराज और भूपालसागर नरसिंह मंदिर के महंत मुरलीदास जी महाराज के सानिध्य में हजारों लोग महाराणा भूपाल बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से ढोल-नगाड़ों और ‘गौ माता की जय’ के जयघोष के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनउपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार से देशी गौ-वंश को ‘राष्ट्रमाता’ या ‘राष्ट्र आराध्या’ का संवैधानिक दर्जा देने की प्रमुख मांग उठाई गई। साथ ही ‘केन्द्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम’ लागू करने और एक अलग गौ-पालन मंत्रालय के गठन की मांग भी की गई। गौ-भक्तों ने गौ-तस्करी और गौ-वध को गैर-जमानती अपराध घोषित कर आजीवन कारावास तथा दोषियों की संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान करने की मांग रखी। यह भी स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 27 जुलाई 2026 तक सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को जिला और राज्य स्तर पर और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 48 (पशुधन संरक्षण) और अनुच्छेद 51A (g) (पर्यावरण संरक्षण का नागरिक कर्तव्य) का उल्लेख करते हुए गौ-वंश संरक्षण को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी घेवरचंद रेगर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पूरे आयोजन के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाद-बीज विक्रेताओं का प्रदर्शन, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, 12 सूत्रीय मांगों का मांगें समाधान नहीं होने पर देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी अजमेर–पालनपुर रेलखंड पर कार्य, कई रेल सेवाएं रद्द व मार्ग परिवर्तित