24 News Update फतहनगर। उदयपुर जिले के फतहनगर कस्बे में एक बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब परिवार एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार वार्ड-17 निवासी सुरेश सोनी परिवार सहित नाथद्वारा में आयोजित एक पारिवारिक शोक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर रात के अंधेरे में मकान की छत तक पहुंचे और ऊपर से प्रवेश कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर के कमरों और अलमारियों को खंगाल डाला।सुबह पड़ोस में रहने वाले गिरधारी सोनी की नजर मकान की छत पर खुले जंगले और संदिग्ध स्थिति पर पड़ी। उन्होंने तत्काल परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर सुरेश सोनी वापस फतहनगर पहुंचे तो घर के भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों में रखे कीमती आभूषण गायब थे।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश करीब 400 ग्राम सोने और लगभग दो किलोग्राम चांदी के आभूषण ले गए हैं। चोरी गए जेवरातों की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही फतहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है। साथ ही चोरों के संभावित आने-जाने के रास्तों की भी जांच की जा रही है।बंद मकान में हुई इस बड़ी चोरी ने कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांध में नहाने गया युवक झाड़ियों में फंसा, डूबने से मौत; सिविल डिफेंस ने निकाला शव नगरीय परिधि क्षेत्र के 205 गांवों में फिर गरमाया पट्टा मुद्दा, संघर्ष समिति ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीए लंबित भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर जताई नाराजगी, कलक्टर और यूडीए आयुक्त से मिले प्रतिनिधि