कविता पारख
24 News update निम्बाहेड़ा। गुर्जर गोड ब्राह्मण महिला मंडल निंबाहेड़ा के तत्वाधान में महिला मंडल द्वारा आदर्श कॉलोनी स्थित महर्षि गौतम आश्रम संस्थान मे फाग उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम संयोजक आरती शर्मा ने बताया कि समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर ईस उत्सव में हिस्सा लिया। श्री कृष्ण और श्री राधा रानी बन सेजल एवम नमीता ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। महर्षि गौतम आश्रम संस्थान महिला मण्डल की सभी महिलाओं ने कान्हा जी के भजनों का खूब आनंद लिया। समापन पर मंडल अध्यक्ष लीला देवी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आगामी 29- 30 मार्च को महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की एवं सभी महिलाओं से आगामी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर संरक्षक फूला देवी शर्मा ,प्रेम देवी शर्मा किरण शर्मा,उपाध्यक्ष प्रमिला शर्मा ,रेखा शर्मा संगठन मंत्री गायत्री शर्मा एवम सम्स्त महीला मंडल उपास्थित रहे । अन्त मे कोषाध्यक्ष निर्मला शर्मा ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.