जयपुर, 22 अक्टूबर। डेयरी एवं खाद्य उद्योग के भविष्य, आधुनिक तकनीक, स्टार्टअप और टिकाऊ विकास की संभावनाओं पर चर्चा के लिए उदयपुर में 24 और 25 अक्टूबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा। कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी (सीडीएफटी), उदयपुर और सीडीएफटी एलुमनाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के पूर्व छात्र, वैज्ञानिक, शोधार्थी और औद्योगिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, इसमें करीब 500 से 600 पूर्व छात्रों के शामिल होने की संभावना है। सेमिनार की थीम ‘इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप एवं सस्टेनेबिलिटी–खाद्य एवं डेयरी उद्योग का अगला दशक’ रखी गई है। गुरुवार को सीडीएफटी परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. करुण चांडालिया ने बताया कि महाविद्यालय के पूर्व छात्र राजस्थान में डेयरी एवं खाद्य क्षेत्र की नीतियों से जुड़े सुझाव देने के साथ सफल स्टार्टअप भी संचालित कर रहे हैं। वर्ष 1978 में महाविद्यालय में 12 विद्यार्थी थे, जबकि वर्तमान में डेयरी टेक्नोलॉजी में 52 और फूड टेक्नोलॉजी में 49 सीटें हैं। महाविद्यालय जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित कर रहा है। एसोसिएशन के सचिव निर्भय गोयल और नरेंद्र सिंह ने बताया कि डेयरी एवं खाद्य उद्योग में नवीन उत्पादों के विकास, आधुनिक तकनीक और वैल्यू चेन में सुधार से रोजगार तथा उद्यमिता के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। सेमिनार में तकनीकी सत्रों, पैनल चर्चाओं और ‘ड्रीम बॉक्स 2.0’ के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार, उच्च शिक्षा, सरकारी सेवाओं, विदेश में अध्ययन और अंतरराष्ट्रीय करियर की संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा। आयोजन का प्रमुख आकर्षण ‘ड्रीम बॉक्स 2.0’ रहेगा। ‘आस्क, लर्न, कनेक्ट, एक्ट’ की अवधारणा पर आधारित इस पहल में पूर्व छात्र वर्तमान विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार करियर चयन, नौकरी और स्टार्टअप शुरू करने के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। इसके लिए पांच हॉल निर्धारित किए गए हैं। इनमें उद्यमिता एवं स्टार्टअप, डेयरी एवं खाद्य उद्योग, सरकारी नौकरी एवं बैंकिंग, शिक्षा एवं विदेश अध्ययन तथा अंतरराष्ट्रीय करियर एवं बी2बी नेटवर्किंग से जुड़े विषय शामिल होंगे। दो स्थानों पर होंगे कार्यक्रम शनिवार, 24 अक्टूबर को ‘रीकनेक्ट, रीजुवेनेट एंड रीइमेजिन’ थीम के तहत कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होंगे। सुबह 8:30 बजे सूरजपोल गेट स्थित आरसीए ऑडिटोरियम में उद्घाटन समारोह, अशोक गोयल का मुख्य संबोधन, चार तकनीकी सत्र और डेयरी-खाद्य उद्योग में नवाचार एवं तकनीक के उपयोग पर पैनल चर्चा होगी। दूसरा चरण दोपहर 3 बजे एमपीयूएटी स्थित सीडीएफटी परिसर में होगा। इसमें ड्रीम बॉक्स 2.0, एलुमनाई एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा, पुरस्कार वितरण, चुनाव, सांस्कृतिक संध्या और गाला डिनर आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में हल्दीराम्स टाइटल पार्टनर, तिरुपति ग्रुप प्लेटिनम पार्टनर तथा अमूल/जीसीएमएमएफ गोल्ड पार्टनर हैं। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पूर्व छात्र डॉ. कमलेश कुमार मीणा, भरत आमेटा, संदीप खींच, सलोनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी डॉ जीएल मीणा, लोकेश कुमावत, धर्मेश शर्मा, राहुल जांगू, भूमि बयाती और हंसराज हरीतवाल सहित अन्य पूर्व छात्र मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अनिध्य मांडोत को मिली पीएच.डी. की उपाधि खेरवाड़ा में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं