24 News Update उदयपुर। उदयपुर के टाइगर हिल स्थित श्रीमाली समाज के श्री संस्कार भवन के विस्तार और सुव्यवस्थित संचालन के लिए गठित श्री संस्कार भवन संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष के रूप में रविन्द्र श्रीमाली का दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अब नवगठित कार्यकारिणी के साथ ही भवन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से चार अलग-अलग समितियों का भी गठन किया गया है, जिन्हें स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपते हुए एक वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यकारिणी में अनुभव और संतुलनअध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने अपनी टीम का गठन करते हुए भीलवाड़ा के एडवोकेट सुरेश चन्द्र श्रीमाली को उपाध्यक्ष एवं विधिक सलाहकार नियुक्त किया है। महामंत्री के पद पर ओमशंकर श्रीमाली को जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा दूसरे उपाध्यक्ष के रूप में भगवती प्रसाद दुर्गावत, सचिव सुनील कुमार अचलावत, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश विदावत, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश श्रीमाली और उप-कोषाध्यक्ष कमलेश श्रीमाली को शामिल किया गया है।मुख्य कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर मधुसूदन बोहरा, सावन श्रीमाली, सुरेश चन्द्र श्रीमाली, लोकेश श्रीमाली, गोपाल श्रीमाली, जतिन श्रीमाली, भूपेन्द्र श्रीमाली, रोशन लाल जोशी और कैलाश ओझा को स्थान दिया गया है। भवन विस्तार के लिए चार समितियांसंस्कार भवन के विस्तार और दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए चार समितियों का गठन किया गया है— भवन निर्माण, क्रय एवं बाह्य विकास समिति भवन रखरखाव समिति वित्त एवं संसाधन समिति मीडिया एवं सूचना प्रसारण समितिभवन निर्माण, क्रय एवं बाह्य विकास समिति की जिम्मेदारी हरीश त्रिवेदी को सौंपी गई है, जबकि भवन रखरखाव समिति का नेतृत्व भाव प्रकाश दशोत्तर करेंगे। वित्त एवं संसाधन समिति के प्रमुख एडवोकेट कमलेश शर्मा बनाए गए हैं और मीडिया एवं सूचना प्रसारण समिति की कमान गणेश लाल श्रीमाली को दी गई है। मार्गदर्शक मंडल भी गठितट्रस्ट ने भवन विस्तार में प्रमुख दानदाताओं और समाज के वरिष्ठजनों के अनुभव का लाभ लेने के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के के.पी. जोशी, मुंबई के सत्यनारायण श्रीमाली, प्रेमशंकर बोहरा, जगनेश्वर श्रीमाली, सतीश श्रीमाली, कृष्ण वल्लभ जोशी और कृष्ण वल्लभ त्रिवेदी को शामिल किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इबादत, संयम और आत्मशुद्धि का पैगाम लेकर आया चांद,उदयपुर में बिखरी रमजान की रौशनी प्लास्टिक का ट्रैक्टर, सत्ता की ट्रॉली और डरपोक व्यवस्था की आपराधिक चुप्पी, गुजरात के प्लास्टिक राक्षसों पर कब होगी कार्रवाई??