24 News Update उदयपुर, 4 मई। राजस्थान में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में अब तक 22,410 लीटर वॉश नष्ट किया गया है, जबकि 73 अभियोग दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।विभागीय टीमों ने विभिन्न जिलों में नाकाबंदी, गश्त और दबिश देकर अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जालोर में आबकारी निरोधक दल ने बड़गांव-बापला रोड पर एक कार से 38 कार्टन अवैध शराब जब्त की। वहीं श्रीगंगानगर में कई स्थानों पर कार्रवाई कर सैकड़ों लीटर वॉश और कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं।हनुमानगढ़ में 2400 लीटर वॉश तथा छह कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं, जबकि अलवर में करीब दो हजार लीटर वॉश नष्ट कर दो मामले दर्ज किए गए। भरतपुर में विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर बरामद हुई, जबकि बांसवाड़ा और कुशलगढ़ में तीन हजार लीटर वॉश नष्ट कर हथकड़ शराब जब्त की गई।अभियान के दौरान 108.58 लीटर देसी शराब, 355.98 लीटर भारतीय निर्मित विदेशी मदिरा, 98.15 लीटर बीयर और 370 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। साथ ही एक चारपहिया और एक दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक सम्पन्न किशन सोनवाल बने राजस्थान के पहले समुराई ब्लैक बेल्ट मास्टर, मार्शल आर्ट में 4 डन मास्टर डिग्री से सम्मानित