24 News Update उदयपुर। ‘मालवीय लोहार सोशल ग्रुप’ द्वारा शोभागपुरा स्थित श्रीजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को ‘द्वितीय विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर’ का सफल आयोजन संपन्न हुआ । शिविर में समाजजनों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रिकॉर्ड 248 यूनिट रक्तदान किया, वहीं कुल 600 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया ।कार्यक्रम की शुरुआत यशवंत जी मालवीय (सोलह चौखला अध्यक्ष), चम्पालाल जी लोहार (उदयपुर शहर अध्यक्ष), डॉ अरुण जी ,सुखलाल जी, सुरेश जी गोगुंदा एवं ओंकार जी, पन्ना लाल जी,मांगी लाल जी द्वारा भगवान रूपनारायण एवं लोहार बावजी की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन कर की गई अन्य व समाजजन मौजूद थे ।शिविर में आए लोगों को नि:शुल्क नेत्र जांच,बी.पी., शुगर जांच, हृदयघात किट (Heart Attack Kit) वितरण, स्त्री रोग एवं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ परामर्श की सेवाएँ प्रदान की गईं । इस दौरान नेत्र जांच के लिए समाज के राहुल जी एवं हेल्थ चेकअप के लिए ललित जी, जितेंद्र जी तथा रामेश्वर जी का विशेष सहयोग मिला ।इस अवसर पर किशन जी रामा (नवयुवक मंडल अध्यक्ष),मांगीलाल जी लोसिंग ,नारायण जी कोठारिया,भगवतीलाल जी नाथद्वारा, गणेश जी मजावद,शांतिलाल जी, गिरिराज जी, कमलेश जी, प्रेम जी, तुलसीराम जी, रमेश जी, चेतन जी, इन्द्रलाल जी,दीपक जी,अर्जुन जी सहित कई समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।अंत में मालवीय लोहार सोशल ग्रुप के योगेश,लोकेश,यशवंत,प्रकाश,हरीश,जय प्रकाश,पुष्कर,प्रकाश खरताना,हेमेंद्र,जगदीश,भरत,शोभालाल समस्त सदस्यो ने समाजजन, रक्तदाताओं एवं कैंप में आए सभी लोगों का हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिव परिवार सिखाता है प्रेम, त्याग और सामंजस्य का जीवन मंत्र दिगम्बर जैन बालिका स्कूल में दो दिवसीय वुशु प्रतियोगिता का आगाज, हुमेरा ने जीता गोल्ड