पार्ट्स की कमी बताकर अटकी पड़ी थी मरम्मत, सीवरेज और कचरा परिवहन के काम पर पड़ सकता है असर उदयपुर। शहर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था संभालने वाले नगर निगम के वाहन ही गैराज में लंबे समय से खड़े हैं। गुरुवार को अशोक नगर स्थित नगर निगम गैराज के औचक निरीक्षण में यह स्थिति सामने आई तो महापौर पारस सिंघवी ने नाराजगी जताई। वाहनों की मरम्मत में देरी और अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण में गैराज की सफाई व्यवस्था भी असंतोषजनक मिली। कुछ वाहन लंबे समय से खराब हालत में खड़े थे। अधिकारियों ने कंपनी में आवश्यक पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने के कारण मरम्मत अटकी होने की जानकारी दी। इस पर महापौर ने सवाल उठाते हुए कहा कि निगम के संसाधन अनुपयोगी पड़े रहेंगे तो शहर की जरूरतों के समय उनका इस्तेमाल कैसे होगा। सिंघवी ने कहा कि सीवरेज लाइन अवरुद्ध होने या अन्य समस्या आने पर संबंधित वाहन तत्काल मौके पर पहुंचना चाहिए। इसी तरह कचरा परिवहन के लिए भी वाहनों की उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि खराब वाहनों की जल्द मरम्मत करवाई जाए और गैराज में सफाई, रखरखाव व नियमित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महापौर ने अधीक्षण अभियंता लखनलाल बेरवा और सहायक अभियंता विजय सिंह चौहान को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए आपसी समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम के संसाधनों का बेहतर उपयोग और शहरवासियों को समय पर सुविधाएं देना प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दानपात्र तोड़े, दुकानों के ताले चटकाए, उत्पाती दो नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे, 14 चोरियों का खुलासा