24 News Update भूपालसागर (अरविंद गर्ग)। भूपालसागर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डम्पर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी घेवरचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए डम्पर को जब्त कर आरोपी गणेशलाल पुत्र पेमाराम मीणा निवासी बासाजोयरा उतरड़ा थाना गींगला जिला सलूम्बर को गिरफ्तार किया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी घेवरचन्द, एएसआई असरार जमा तथा कांस्टेबल ओमप्रकाश, पीराराम और अक्षय शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मां वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का भूपालसागर से आगाज आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत 7 जुलाई तक बढ़ी