24 News Update उदयपुर। बड़गांव में 60 फीट रोड का काम बहुत ही धीमा चलने से मंगलवार को कुछ देर की बारिश में कई वाहन चालक परेशान हुए। स्थानीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से यूडीए अध्यक्ष, यूडीए आयुक्त का ध्यान इस तरफ दिलवा रहे है। इसके बावजूद जन समस्या की तरफ कोई गंभीर नजर नहीं आ रहा। बड़गांव पंचायत के प्रशासक एवं निवर्तमान सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि रोड का काम बहुत ही धीमा चल रहा है। मंगलवार को कुछ देर की बारिश में रोड पर पानी भर गया। अधूरी पड़ी रोड पर पानी भर जाने वाले वाहन गड्डों में फंसकर क्षतिग्रस्त भी हुए। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने बताया कि यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारियों को महीनों से आगाह कर रहे। उसके बावजूद कोई गंभीर नजर नहीं आ रहा। पिछले दिनों भी कुछ देर की बारिश में लोगों के घरों में बारिश का पानी घूस गया था। आज फिर लोगों को परेशानी हुई। यही स्थिति रही तो बारिश में बहुत ही बूरे हालात बनेंगे और बड़गांव की जनता यूडीए के अधिकारियों का घेराव करने मजबूर होगी इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व संग्रहालय दिवस – पांच दिवसीय समारोह का हुआ समापन, परिवर्तनशील समुदायों में संग्रहालयों का भविष्य विषय पर व्याख्यानमाला का हुआ आयोजन, भारतीय ज्ञान पम्परा को भावी पीढ़ी में रूपांतरित करने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन का सिलाई प्रशिक्षण शिविर आज से