24 News Update उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते अटेली, काठूवास और कुण्ड स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसका सीधा असर उदयपुर सहित राजस्थान के अनेक यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि अगस्त माह में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं और कुछ का अटेली स्टेशन पर अस्थायी ठहराव बंद किया गया है।🚫 रद्द की गई रेलसेवाएंअगस्त माह में फुलेरा-रेवाड़ी, भिवानी-ढेहर का बालाजी व मदार-रेवाड़ी रूट पर चलने वाली कुल 08 प्रमुख रेलगाड़ियाँ रद्द रहेंगी। इनमें से कई ट्रेनें उदयपुर से सीधा या परोक्ष रूप से जुड़ी हैं।19619 फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस – 01 से 27 अगस्त तक19622 रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस – 02 से 28 अगस्त तक14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस – 20 से 27 अगस्त तक14706 ढेहर का बालाजी-भिवानी एक्सप्रेस – 20 से 27 अगस्त तक19620 रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस – 20 से 27 अगस्त तक19621 फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस – 20 से 27 अगस्त तक19618 रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस – 20 से 27 अगस्त तक19617 मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस – 20 से 27 अगस्त तक🔄 मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँफुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग बाधित होने के कारण तीन प्रमुख ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा, जो जयपुर, अलवर, दौसा, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई और खैरथल स्टेशनों पर ठहरेंगी।14087 दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस – 01 से 27 अगस्त तक– नया मार्ग: रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा14088 जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस – 01 से 27 अगस्त तक– नया मार्ग: फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस– यात्रा तिथियाँ: 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27 अगस्त– नया मार्ग: रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा⛔ अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी ये ट्रेनेंदोहरीकरण कार्य के दौरान अटेली स्टेशन पर अस्थायी रूप से दो प्रमुख रेलगाड़ियाँ ठहरेंगी नहीं:20473 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस – 22 से 27 अगस्त20474 उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय एक्सप्रेस – 21 से 26 अगस्त Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रात: 8 बजे से इस्काॅन रथयात्रा में गूंजेगा हरि कीर्तन, रत्नाभूषणों और फूलमालाओं से सजे रथ पर नगर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति अम्बामाता में हुआ दो संतों का मिलन