उदयपुर। मेवाड़ में परंपरा और ताकत के संगम का प्रतीक बनने जा रहे प्रथम उदयपुर संभाग केसरी एवं महिला केसरी कुश्ती दंगल का आगाज आध्यात्मिक आस्था के साथ हुआ। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पहला निमंत्रण पहलवानों के आराध्य देव स्वामी श्री चतुर्भुज हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक अर्पित किया।मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दंगल की सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर पूरे आयोजन को लेकर उत्साह और संकल्प का माहौल नजर आया। आयोजन समिति के अध्यक्ष आमिर शब्बीर हुसैन बन्दुक वाला ने बताया कि यह दंगल उदयपुर संभाग के पहलवानों के लिए एक बड़ा मंच बनेगा, जहां पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से इस आयोजन को विशेष रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम में आयोजन सचिव नितिन वसीटा, रमेश गुर्जर, चतुर्भुज हनुमान व्यायामशाला के संचालक कृष सेन, वरिष्ठ पहलवान सुन्दर सोलंकी, अजय वसीटा, जीतेन्द्र वसीटा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजन समिति ने उदयपुर संभाग के अधिक से अधिक पहलवानों और खेल प्रेमियों से इस भव्य दंगल में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation काम नहीं आई प्रशासनिक मिलीभगत, मेग्नस हॉस्पीटल को नोटिस, प्रशासनिक मिलीभगत से 2 साल से नहीं मिला न्याय श्री खाटूश्याम कीर्तन 21 को तुलसीदास सराय मे