24 News Update उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उदयपुर देहात जिले की विभिन्न विधानसभाओं में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा करते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें और सुझाव प्रस्तुत किए।जिलाध्यक्ष तेली ने मुख्यमंत्री को देहात जिले की सभी विधानसभाओं में संचालित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास हेतु आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में प्रारंभ की गई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जिला इकाई पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिलाध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि “राज्य सरकार जनजाति क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और जनजाति समाज के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनजाति बाहुल्य विधानसभाओं में विकास कार्यों और जनहित के प्रयासों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।” इस अवसर पर राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा एवं ललित सिंह सिसोदिया भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्तर पश्चिम रेलवे ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 का शुभारंभ किया उदयपुर में गुरुनानक जयंती का भव्य आयोजन, गुरुद्वारों में उमड़ी श्रद्धा