24 News Update उदयपुर। जिला कुश्ती संघ उदयपुर के तत्वावधान में अंडर-15 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को श्री लक्ष्मण सिंह अर्जुन उस्ताद व्यायामशाला, स्वरूप सागर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लिया।संघ के सचिव दीपक राजोरा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं निवर्तमान उप-महापौर पारस सिंघवी रहे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मांगीलाल कटारिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. धर्मेंद्र राजोरा, प्रहलाद चौहान, देवेंद्र साहू, सिद्धार्थ शर्मा, राजेंद्र भाटी, गौरीशंकर वसीटा एवं यशवंत चौधरी उपस्थित रहे।अखाड़ा संचालक डॉ. हरीश राजोरा ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। फ्री स्टाइल बालक वर्ग में 38 किग्रा दक्ष छिपा, 41 किग्रा अजय ओढ़, 44 किग्रा जतिन पंडित, 48 किग्रा ईशान गांचा, 52 किग्रा भाग्य जैन, 57 किग्रा गोविंद कुमावत, 62 किग्रा सुरेश पटेल एवं 75 किग्रा धनंजय राजोरा का चयन हुआ। ग्रीको रोमन शैली में 38 किग्रा हर्ष गायरि, 41 किग्रा अरविंद सालवी एवं 75 किग्रा अभिजीत राजोरा प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 33 किग्रा मोनिका सुथार, 36 किग्रा टीना गमेती, 39 किग्रा आंचल कुमारी, 42 किग्रा मुस्कान उछाड़िया, 54 किग्रा गुंजन राणावत, 58 किग्रा हीना गमेती एवं 66 किग्रा तनीषा मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कुश्ती निर्णायक मंडल में महेंद्र राजोरा, अजय मोदी, चित्रांशु चौधरी, केसूलाल भील एवं अहद अहमद शामिल रहे। चयनित खिलाड़ी 8 और 9 फरवरी को उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation द्वापर से आज तक आस्था का प्रकाश, कंस के हाथों से मुक्त हुई शक्ति का धाम — वागड़ का पावागढ़ नन्दनी माता गाड़ी रूकी, पेशाब के बहाने भागे हत्या के आरोपी और टूट गई टांगें…हत्या के मामले का 24 घंटे में खुलासा