राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, बड़गांव उदयपुर में आयोजित 24 News Update उदयपुर. बड़गांव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार के सशक्तिकरण के उद्देश्य से केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई।उदयपुर जिले में सांसद महोदय श्री मन्ना लाल रावत और जनप्रतिनिधियों द्वारा सेटेलाइट चिकित्सालय बड़गांव में शुभारंभ किया गया। प्रभारी सचिव श्री टी रवि कांत ने पीएचसी कैलाशपुरी पर आयोजित शिविर का अवलोकन किया। माननीय सांसद महोदय के साथ जनप्रतिनिधी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह, पूर्व उप महापौर श्री पारस सिंघवी, पूर्व सरपंच पन्नालाल शर्मा, दीपक शर्मा, देवीलाल सालवी,पंकज बोराणा,मोहन पटेल, संजय शर्मा उपस्थित रहे। चिकित्सा विभाग से सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया, एडिशनल सीएमएचओ डॉ रागिनी अग्रवाल, बीसीएमओ डॉ अरुण सिंह, सेटेलाइट चिकित्सालय बड़गांव के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ अशोक शर्मा, डॉ आशीष शर्मा, रामनाथ रावल और कमल प्रकार मेहता उपस्थित थे। सांसद मन्ना लाल रावत ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर यह अभियान शुरू किया है। हमारी मातृ शक्ति स्वस्थ रहेंगी तभी हमारे परिवार, समाज और देश का सशक्तिकरण हो पायेगा।सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान पर आयोजित किया जाएगा। अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पल जागरुकता फैलाने और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। एनीमिया, गैर संचारी रोग, सिकल सेल , टीबी आदि रोगों की स्क्रीनिंग की जायेगी। गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और किशोरियों को आहार विहार की जानकारी दी जायेगी। टीबी उन्मूलन में सहयोग के लिए निक्षय मित्र बनाएं जायेंगे और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।आज शिविर में 604 मरीजों की जांच की गयी। 30 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 455 लोगों की बीपी और शूगर की जांच कर 140 लोगों को दवा दी गई। 142 लोगों के मुख कैंसर की जांच की गयी। 78 महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच की गयी। 66 महिलाओं के गर्भाशय कैंसर की जांच की गयी। 87 लोगों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए गये। 51 लोगों की सिकल सेल जांच कर काउंसलिंग की गयी 19 लोग एनीमिक पाये गये। 602 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। 17 निक्षय मित्र बनाएं गये। 180 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पीएम मोदी के 75वें जन्मोत्सव पर 70 दिव्यांगजन को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और उग्र हुआ कुलगुरू गद्दी छोड़ो आंदोलन, माफी खारिज, श्री राजपूत करणी सेना का अल्टीमेटम, मंत्री खराड़ी बोले-माओवादी सोच बर्दाश्त नहीं