24 News update उदयपुर.– जिला कराटे चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन एवं विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 4, उदयपुर के बड़े भागीरथ सभागार में आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साह एवं जोश के साथ कराटे की अद्भुत तकनीक का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन एवं सर्वाधिक पदक जीतने वाली कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी, उदयपुर को सर्वश्रेष्ठ टीम ट्रॉफी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों की  उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हीरालाल सोनी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक) एवं राजेन्द्र पामेचा (वरिष्ठ प्रबंधक, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। इनके अलावा उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मनस्वी सोनवाल, एस.जी.एफ.आई. नेशनल कराटे खिलाड़ी एवं ब्लैक बेल्ट मास्टर भविष्य राज तथा समाज के अन्य गणमान्य नागरिक भी इस समारोह के साक्षी बने।

चैंपियनशिप में कमांडो कराटे टीम की शानदार उपलब्धियां

कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के खिलाड़ियों ने कुल 131 पदक जीतकर चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें:

  • 39 स्वर्ण पदक
  • 37 रजत पदक
  • 55 कांस्य पदक

मुख्य अतिथियों का प्रेरणादायी उद्बोधन

किशन सोनवाल निदेशक कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी,संस्थापक – ’’वन्दे मातरम् मार्शल आर्ट संस्थान ’’चेयरमैन – जिला कराटे एसोसिएशन, ने बताया कि  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  हीरालाल सोनी ने कराटे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर जोर देने के लिए प्रेरित किया। राजेन्द्र पामेचा ने “पंच परिवर्तन” की व्याख्या करते हुए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु कराटे जैसी भारतीय परंपरागत कलाओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान समारोह एवं समापन

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र एवं उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को कराटे कला के प्रति जागरूकता और निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी गई। इस भव्य समारोह का संचालन कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के निर्देशक एवं मुख्य प्रशिक्षक, सेन्साई किशन वंदे द्वारा किया गया।

कमांडो कराटे टीम के सभी खिलाड़ियों ने 39 गोल्ड मेडल, 37 रजत पदक, और 55 कांस्य पदक जीते

इस तरह कुल 131 मेडल जीत कर कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेश्ठ ट्राॅफी का खिताब जीतकर अपने नाम किया और मेवाड़ में कीर्तिमान बनाया ।
कमांडो टीम के विजेता खिलाड़ियों में मेडल जीतने वाले मुख्य रूप से महिला वर्ग में मनस्वी सोनवाल काता में स्वर्ण पदक एवं कुमिते में स्वर्ण पदक, येलिनि शाकद्वीपी काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में स्वर्ण पदक, कन्यका शर्मा काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में रजत पदक, साक्षी डांगी काता रजत पदक एवं कुमिते में कांस्य पदक, वंदना गुर्जर काता में स्वर्ण पदक एवं कुमिते में स्वर्ण पदक, रियाशी वया काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में रजत पदक, पाखी जैन कुमिते में स्वर्ण पदक, गौरवी जैन काता में स्वर्ण एवं कुमिते में रजत पदक, तनीष्का चैहान काता में रजत एवं कुमिते में कांस्य पदक, रिदम राव काता में कांस्य पदार्थ एवं कुमिते में स्वर्ण पदक, दक्षिका सोलंकी काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में स्वर्ण पदक, हिमानी राज चुंडावत काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में कांस्य पदक, लक्षिता सोलंकी काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में रजत पदक, रितिका काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में स्वर्ण पदक, याशी पवार काता में स्वर्ण पदक एवं कुमिते में स्वर्ण पदक, सिद्धि चपलोत काता में स्वर्ण पदक एवं कुमिते में कांस्य पदक, वारी काता में रजत पदक एवं कुमिते में रजत पदक, चयांशी जैन काता में रजत पदक एवं कुमिते में कांस्य पदक, विहा जैन काता में रजत पदक एवं कुमिते में कांस्य पदक, भव्या जैन काता में स्वर्ण पदक एवं कुमिते में रजत पदक, नित्या कालानी काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में रजत पदक, वियाना डांगी काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में रजत पदक, आराध्या कुमारी काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में स्वर्ण पदक, अनिका कुमारी काता में कांस्य पदक एवं कुमिते में रजत पदक, अविका मेघवाल कुमिते में स्वर्ण पदक, यशस्वी पारीख कुमिते में रजत पदक, नव्या मेहता कुमिते में रजत पदक, अक्षरा चरपोटा कुमिते में कांस्य पदक, आध्या पारीख कुमिते में रजत पदक, परिधि आहारी कुमिते में रजत पदक, माही पांचाल कुमिते में रजत पदक, दीमिक्षा पांचाल कुमिते में रजत पदक, रुद्रा शाकद्वीपी कुमिते में स्वर्ण पदक, रिचा शाकद्वीपी कुमिते में स्वर्ण पदक, चार्ली जोशी काता रजत पदक एवं कुमिते स्वर्ण पदक, मिशिका जैन कुमिते में रजत पदक, चार्वि अजमेरा कुमिते में कांस्य पदक, हविशा उपाध्याय कुमिते में स्वर्ण पदक, रुचिका मेनारिया काता में कांस्य पदक, रिद्धिमा छिपा कुमिते में स्वर्ण पदक, मायरा मारू कुमितै में स्वर्ण पदक, निदयाना मेहता कुमीतै में रजत पदक, अवनी गुप्ता कुमिते में कांस्य पदक, कायरा जांगिड़ कुमिते में स्वर्ण पदक। पुरुश वर्ग में भविश्यराज सोनवाल काता में रजत पदक, कुमिते में स्वर्ण पदक, रूद्र परिहार काता में कांस्य पदक, कुमिते में कांस्य पदक, दक्ष गर्ग काता में रजत पदक, कुमिते में कांस्य पदक, नैतिक स्वामी काता में कांस्य पदक, कुमिते में कांस्य पदक, हेयांश जैन कुमिते में कांस्य पदक, ऋषित जैन काता में स्वर्ण पदक, कुमिते में रजत पदक, प्रयान दोषी काता में कांस्य पदक, कुमिते में कांस्य पदक, निवान काता में रजत पदक, कुमिते में कांस्य पदक, अंगद वशिष्ठ काता में रजत पदक, कुमिते में कांस्य पदक, भाव्यांश जैन काता में कांस्य पदक, कुमिते में कांस्य पदक, मौर्या सुराणा काता में कांस्य पदक, कुमिते में कांस्य पदक, पार्थ कालानी काता में कांस्य पदक, कुमिते में स्वर्ण पदक, हर्षित साहू काता में रजत पदक, कुमिते में रजत पदक, निलेश कुमार काता में कांस्य पदक, कुमिते में कांस्य पदक, जैनिल जैन काता में कांस्य पदक, कुमिते में स्वर्ण पदक,भेरूलाल बोदर काता में कांस्य पदक, कुमिते में स्वर्ण पदक, हर्ष मलारा काता में स्वर्ण पदक, कुमिते में रजत पदक, कृष्णा गुर्जर कुमिते में कांस्य पदक, तन्मय शर्मा कुमिते में रजद पदक, रेयांश जैन काता में स्वर्ण पदक, कुमिते में रजत पदक, अलय जैन कुमिते में कांस्य पदक, दियान जैन कुमिते में रजत पदक, युवराज डांगी काता में कांस्य पदक, कुमिते में कांस्य पदक, हृदय शर्मा काता में कांस्य पदक, कुमिते में स्वर्ण पदक, अंगद काता में रजत पदक, कुमिते में स्वर्ण पदक, सिद्धांत अहारी कुमिते में कांस्य पदक, युग शर्मा कुमिते में स्वर्ण पदक, गुनीत छाबड़ा कुमिते में कांस्य पदक, दिव्यांश नेन कुमिते में स्वर्ण पदक, लक्ष्य खत्री कुमिते में कांस्य पदक, चिन्मय अजमेरा कुमिते में रजत पदक, कार्तिक साहू कुमिते में स्वर्ण पदक, हिदम पांचाल कुमिते में रजत पदक, अभिजीत शर्मा काता में स्वर्ण पदक, कुमिते में स्वर्ण पदक।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading