24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के समीप स्थित धनेत कलां ग्राम में स्थित श्री सगस बावजी मंदिर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रमुख अहीर ने भगवान श्री श्री 1008 सगस बावजी के दर्शन कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।शुक्रवार को जिला प्रमुख अहीर के श्री श्री 1008 सगस बावजी मंदिर पर पहुंचने पर मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर धनेतकला के मूलचंद ठाकुर, कैलाश चंद्र भट्ट, अक्षय शर्मा, बाल मुकुंद भट्ट, दुर्गेश शर्मा, कैप्टन शर्मा, सुनील शर्मा, दुर्गेश लोधा, मुरलीधर शर्मा, रतनलाल जोशी, मानक शर्मा, अनिल भट्ट, पवन शर्मा, देवीलाल तेली, सेवक किशन लाल शर्मा, देवकिशन शर्मा आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर परिषद का विशेष स्वच्छता अभियान पूर्व सहकारितामंत्री उदयलाल आंजना ने नव गठित नगर कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व समस्तअग्रिम संगठनों के अध्यक्षगणों को सौंपे नियुक्त – पत्र