आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं मिले – जिला कलक्टर 24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को निंबाहेड़ा प्रवास के दौरान विभिन्न राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, उपकोष कार्यालय एवं नवनिर्मित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उपखंड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न अनुभागों का अवलोकन करते हुए फाइलों के रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी राजकीय कार्यों को प्राथमिकता के साथ ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता एवं गति बनी रहे। साथ ही कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने फाइल प्रबंधन व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में प्रचलित फाइलों का व्यवस्थित संधारण किया जाए तथा पुरानी एवं निस्तारित फाइलों को नियमानुसार रिकॉर्ड रूम में जमा करवाया जाए, ताकि कार्यालयों में अनावश्यक फाइलों का भार कम हो और अभिलेख सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कर्मचारियों को स्प्रे नोट एवं कार्यालयीन अभिलेखों का संधारण भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। न्यायालयीन कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होने न्यायालय की फाइलों का अवलोकन कर कार्य की गति बनाएं रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही दवाइयों एवं उपचार की जानकारी ली तथा चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं, स्टाफ की उपस्थिति और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। जिला कलक्टर प्रत्येक वार्ड में पहुंचीं और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए, वार्डों में नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा मरीजों के बेड पर बिछी चादरों को प्रतिदिन बदला जाए। साथ ही मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निंबाहेड़ा विभिन्न उद्यान एवं अमर शहीद हेमु कालानी वेलनेस सेंटर बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण किया और सबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि झूला चकरी की रिपेयरिंग सहित आमजन के लिए शौचालय एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।जिला कलक्टर ने नवनिर्मित जिला चिकित्सालय भवन के निरीक्षण्के दौरान चिकित्सालय भवन से संबंधित शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।निम्बाहैड़ा में बने स्वागत द्वारों का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार, पीएमओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर समझी नवकार की महिमा, जीतो परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गृह मन्त्री के उदबोधन का हुआ सीधा प्रसारण रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन, अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान एवं संवाद सरकार की योजनाओं का आमजन को मिले लाभ : जिला कलक्टर