24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के नवीन जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को महाराणा प्रताप खेलगांव का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल सुविधाओं, चल रही गतिविधियों तथा निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला खेल अधिकारी एवं महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी के सदस्य सचिव डॉ. महेश पालीवाल ने कलक्टर का राजस्थानी पाग एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके पश्चात उन्हें “एक जिला एक खेल” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पंच गौरव तैराकी प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी गई। साथ ही स्विमिंग पूल के मरम्मत एवं विकास कार्यों की स्थिति से भी अवगत कराया गया।
जिला कलक्टर ने खेलगांव सोसायटी के पदेन अध्यक्ष के रूप में निर्देश दिए कि संचालन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए एक पोर्टल तैयार कर संपूर्ण गतिविधियों का कैशलेस संचालन सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद कलक्टर ने खेलगांव में संचालित विभिन्न खेल गतिविधियों—स्क्वैश, स्केटिंग, क्रिकेट, टेनिस, बास्केटबॉल, जिम, योगा, हॉकी, लैक्रोस, एथलेटिक्स ट्रैक एवं वॉलीबॉल—का स्थल निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षकों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी गतिविधियों के सुचारू संचालन की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मल्टीपर्पज स्टेडियम का भी अवलोकन किया गया, जहां कार्यकारी एजेंसी आर.एस.आर.डी.सी. के परियोजना निदेशक को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माणाधीन सलीम दुर्रानी छात्रावास की प्रगति की समीक्षा कर उसे भी समयबद्ध रूप से पूरा करने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त जिला कलक्टर ने क्रिकेट मैदान का निरीक्षण कर उसकी सराहना की तथा यू.डी.ए. अधिकारियों को पवेलियन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अंत में जिला कलक्टर ने जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, सोसायटी कार्मिकों एवं समस्त खेल प्रशिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए खेल गतिविधियों के सफल संचालन के लिए उन्हें बधाई दी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading