उदयपुर। ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का उदयपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशों पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना सुखेर पुलिस व डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें ऑनलाइन गेमिंग व बेटिंग से जुड़ी कई आईडी और एप मिले हैं। रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था ठगी का खेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तुलसी नगर स्थित मिक्सोरा रेस्टोरेंट एंड विला में ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग के नाम पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थानाधिकारी सुखेर श्री रविन्द्र चारण, आरपीएस प्रशिक्षु श्री जगदीश कुमार तथा डीएसटी टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट संचालक चेतन अपने साथियों के साथ ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे और कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खातों में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाता पाया गया। इस पूरे नेटवर्क का उद्देश्य स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाना और आम लोगों को नुकसान पहुंचाना था। फर्जी आईडी, बेटिंग पैनल और कई गेमिंग एप बरामद जांच में सामने आया कि आरोपी allpanelech.com नामक पैनल के जरिए ऑनलाइन गेमिंग व बेटिंग आईडी संचालित कर रहे थे। जब्त मोबाइल फोनों मेंMy99exch.com, BMWexch.com, 99kingbet.com, 99fancy.comजैसे विभिन्न अवैध गेमिंग एप्स की कई आईडी पाई गईं। आरोपियों द्वारा अलग-अलग लोगों को झांसे में रखकर ऑनलाइन गेम खेलने के लिए प्रेरित किया जाता था, फिर ठगी की राशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा कर कमीशन के रूप में आपस में बांटा जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बैंक खाते खरीदने-बेचने जैसे संगठित अपराध में भी संलिप्त थे। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफबीएनएस 2023 की धारा 318(4), 316(2), 112(2), 61(2)एवंआईटी एक्ट की धारा 66 व 66डीके तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द कुमार उर्फ मुन्ना, पिता रामपालनिवासी – गोरखिया, थाना करेडा, जिला भीलवाड़ाहाल – न्यू रानीप, अहमदाबाद (गुजरात) चेतन, पिता मांगीलालनिवासी – कपासन, जिला चित्तौड़गढ़हाल – रूपमधुवन अपार्टमेंट, शोभागपुरा, उदयपुर तुषार, पिता सत्यनारायणनिवासी – कपासन, जिला चित्तौड़गढ़हाल – रिवरव्यू अपार्टमेंट, भूपालपुरा, उदयपुर कमल, पिता अरविन्दनिवासी – श्रीराम कॉलोनी, कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ अभिषेक, पिता ओमप्रकाशनिवासी – गिलूण्ड, थाना रेलमगरा, जिला राजसमंदहाल – सज्जन अपार्टमेंट, शोभागपुरा, उदयपुर कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम श्री रविन्द्र चारण – थानाधिकारी, सुखेर श्री जगदीश कुमार – आरपीएस (प्रशिक्षु) श्री विक्रम सिंह – स.उ.नि., प्रभारी डीएसटी श्री राजेन्द्र सिंह – स.उ.नि. हैड कांस्टेबल: अखिलेश कुमार, जगदीश, रामकुमार, जितेन्द्र, अचलाराम कांस्टेबल: ओमप्रकाश, उमेश, शक्ति सिंह, कमलेश Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नयागांव–खेरवाड़ा के दिलीप डामोर की कला ने दिल्ली में बिखेरा जादू, इंडिया हैबिटेट सेंटर में लगी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी जाने तुझे देंगे नहीं…. राठौड़ के बयान ने फिर राजनीति का अलाव सुलगाया, बोले-मालवीया हमारे आदमी